CSJM Innovation Foundation

दिनांक 22 एवं 23 फरवरी 2022 फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम प्रथम

दिनांक 22 एवं 23 फरवरी 2022 को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के उद्यमिता एवं नवाचार विभाग में फैकेल्टी डेवलपमेन्ट प्रोगाम प्रथम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मा0 कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रो0 सुधीर कुमार अवस्थी, मुख्य अतिथि श्री अभिषेक तिवारी, एसोसिएट डायरेक्टर के.पी.एम.जी, श्री अभय मिश्रा फाउण्डर फिन्टेक स्टार्ट-अप एवं प्रमुख वक्ता श्री अमित मिश्रा फाउण्डर आई.ई.डी. 8 वेंचर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिसर एवं विभिन्न कालेजों के 75 से अधिक नवाचार अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
उक्त कार्यक्रम का संचालन समयवक डॉ0 शिल्पा कायस्था के द्वारा किया गया। नवाचार अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 एकता खरे के द्वारा किया गया।

  

Scroll to Top