CSJM Innovation Foundation

दिनांक 15 दिसम्बर 2021 इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट विभाग में उद्यमिता नमोन्मेष एवं र्स्टाटअप

दिनांक 15 दिसम्बर 2021 को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेन्ट विभाग में नवाचार संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, नवोन्मेष अधिकारी द्वारा विद्यार्थीयों के समक्ष नवाचार सम्बन्धित विचारों को प्रस्तुत किया गया। जिसमें विद्यार्थीयों को होटल व्यवसाय से सम्बन्धित उद्यमिता एवं नवाचार के संबंध में विस्तार से बताया गया जोकि आज के वर्तमान समय की आवश्यकता है। जिस प्रकार से पर्यटन उद्योग का विकास हो रहा है उसी अनुरूप इस उद्योग में विकास की सम्भावनाएं बढ़ रही है। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में डॉ. शिवांशु सचान, डॉ. सौरभ त्रिपाठी सहित विभाग के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे एवं लगभग60 विद्यार्थीयों ने प्रतिभाग किया।

Scroll to Top