CSJM Innovation Foundation

दिनांक 8 सितम्बर 2021 जागरूकत एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय र्स्टाटअप में मानकीयकरण की अवश्यकता

दिनांक 8 सितम्बर 2021 को भारतीय र्स्टाटअप में मानकीयकरण की अवश्यकता विषय पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित यू.आई.ई.टी 4 के सभागार में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ के अधिकारियों श्री मोहम्मद रिजवान, वैज्ञानिक डी, श्री अभिषेक कुमार वैज्ञानिक-सी, श्री मोहित सिंह स्टैण्डर्ड प्रमोशन अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को मानकीकरण के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई जिसमें र्स्टाटअप किस प्रकार उनके विभाग का सहयोग प्राप्त कर सकतें हैं। इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में निदेशक, यू.आई.ई.टी डॉ0 ब्रिस्टी मित्रा, निदेशक, फार्मेसी डॉ0 निशा शर्मा, डॉ0 प्रवीन भाई पटेल, डॉ0 ममता तिवारी, डॉ0 दिग्विजय सिंह, इनोवेशन ऑफिसर अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ0 एकता खरे आदि उपस्थित रहे एवं ऑन लाइन माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

 

Scroll to Top