CSJM Innovation Foundation

दिनाँक 20 मार्च 2024 को छत्रपति शाहूजी महाराज इन्नोवेशन फाउंडेशन द्वारा स्टार्टअप कम्पनी के साथ इन्क्यूबेशन एग्रीमेंट हस्ताक्षरित किया गया

दिनाँक 20 मार्च 2024 को छत्रपति शाहूजी महाराज इन्नोवेशन फाउंडेशन द्वारा स्टार्टअप कम्पनी के साथ इन्क्यूबेशन एग्रीमेंट हस्ताक्षरित किया गया, इन्क्यूबेशन एग्रीमेंट पर छत्रपति शाहूजी महाराज इन्नोवेशन फाउंडेशन की तरफ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विवेक मिश्र एवं केड टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से श्री विप्लव श्रीवास्तव के द्वारा इनक्यूबेशन समझौता हस्ताक्षरित किया गया | स्टार्टअप फाउंडर श्री विप्लव श्रीवास्तव ने यह बताया की उनके द्वारा तैयार किया गया देश के बच्चो के लिए एक ऐसातकनीकी उत्पाद बनाया गया है जिससे उनके मस्तिष्क का अधिकतम विकाश होता है क्यूंकि वर्त्तमान शिक्षा व्यवस्था में जिस प्रकार का अध्यन अध्यापन की प्रक्रिया समाज में प्रचलित है उससे शिक्षा बोझ होती है और बहुत कम बच्चे उत्कृष्तता के स्तर को प्राप्त कर पाते है उन्होंने यह भी बताया की मेरी कंपनी द्वारा विकशित उत्पाद के माध्यम से बच्चे खेल में ही बहुत महत्वपूर्ण जानकारिया प्राप्त कर लेते है |

   

Scroll to Top