दिनांक 5 जून 2024 को छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परवृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज दिनांक 5 जून 2024 को छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक जी द्वारा पौधों का रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। विश्वविद्यालय के सामाजिक क्रियाकलाप की कड़ी में नगरीय विकास प्रकल्प के रूप में नागरिकों का आह्वान किया कि वृक्ष गंगा का प्रवाह सुनिश्चित कर अधिकाधिक संख्या में पौधे रोपे जायें।
कार्यक्रम में आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर वंदना पाठक जी ने भी वृक्षारोपण किया। साथ ही लोगों को यह संदेश भी दिया कि जीवन पौधों के बिना संभव नहीं है। पौधों के महत्व को स्वीकार किया जाना चाहिए। कुल सचिव प्रोफेसर अनिल कुमार यादव जी ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संकल्प को मजबूत किया।
कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख शैलेष कुमार पारख जी द्वारा पौधारोपण कर देश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पौधों की आवश्यकता पर बल दिया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा विश्वविद्यालय ब्रांच, शाखा प्रबंधक अनु गुप्ता जी ने पौधारोपण कर एकोलॉजिकल बैलेंस और स्थानीय बायोडायवर्सिटी को सुरक्षित रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉक्टर शिल्पा कायस्था डीन इनोवेशन स्टार्ट अप, श्री विवेक सचान जी, सुधांशु राय जी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विवेक मिश्र जी, नवाचार अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार यादव एवं अनेकों स्टार्टअप संस्थाओं द्वारा पौधारोपण किया गया।